भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने सोमवार को 14 जनवरी तक पूर्व और आसपास के मध्य भारत में तेज बारिश, गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी है।मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राजधानी दिल्ली में आज कोहरा छाया जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अगले दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में छिटपुट वर्षा जारी रहने की संभावना
आईएमडी ने कहा कि 14 जनवरी तक विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है, अगले दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में छिटपुट वर्षा जारी रहने की संभावना है और उसके बाद इसमें कमी आएगी।

“11 और 13 जनवरी को ओडिशा में भारी वर्षा की संभावना है, 13 जनवरी को विदर्भ में बिजली – ओलों के साथ बारिश की आशंका है, 11 जनवरी को छत्तीसगढ़ , झारखंड, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में गरज के साथ बारिश पड़ने की संभावना है, और 12 जनवरी को सिक्किम और तेलंगाना में बारिश हो सकती है।”
आईएमडी ने 11-13 जनवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश में काफी व्यापक वर्षा और बर्फबारी की संभावना का भी अनुमान लगाया है और 12 और 13 जनवरी को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।
सोमवार को सुबह 8:30 बजे समाप्त 24 घंटे में सभी राज्यों में दर्ज की गई वर्षा-
हिमाचल प्रदेश: कंडाघाट – 8 सेमी, धरमपुर, सोलन, पक्काझड़ में 7 सेमी , राजगढ़, भरमौर, खदरला, कसौली, संगराहा, शिमला हवाई अड्डा, सिरमौर में 6, अर्की, नैना दावी, बलद्वारा, जट्टम बैराज, सिंदरनगर, नाहन में 5 सेमी, बंजार, कोठी, सराहन, शिमला, मंडी, रामपुर, करसोग, गोहर, मनाली में 4 सेमी बारिश हुई।
मध्य प्रदेश: पवई (जिला पन्ना) 6 सेमी, वेंकटनगर (जिला अनूपपुर) 6 सेमी, गोनौर (जिला पन्ना) 4 सेमी, बक्सवाहा (जिला छतरपुर) 4 सेमी।
उत्तर प्रदेश- बिजनौर, मुरादाबाद – 6 सेमी , अमरोहा – 5 सेमी, नकुर – 4 सेमी, चित्रकूट – 4 सेमी।
हरियाणा: यमुना नगर, पंचकुला – 5 सेमी , अंबाला – 4 सेमी, चंडीगढ़ – 3 सेमी।
उत्तराखंड: देहरादून – 3 सेमी।
विदर्भ में छिटपुट ओलावृष्टि हुई।


Download Android App
Download iOS App



