कोविड की वजह से अर्थव्यवस्था हुई बुरी तरह प्रभावित, पर्यटन को बढ़ावा देने पर हो रहा है जोर: पर्यटन मंत्रालय

Summary :

कोविड-19 महामारी के बाद भारत पश्चिम एशिया क्षेत्र के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है। इसके तहत भरोसा कायम करने की रणनीति पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

विश्व में कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा है और चीन समेत कई देशों में लॉकडाउन लगाया जा चुका हैं। जिसकों लेकर भारत सरकार भी कोविड नियमों को सख्ती से लागू करने में लगी हुई हैं। कोविड-19 महामारी के बाद भारत पश्चिम एशिया क्षेत्र के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है। इसके तहत भरोसा कायम करने की रणनीति पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
पर्यटन के लिहाज से पश्चिम एशिया… 
 जानकारी के मुताबिक  पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त महानिदेशक रूपिंदर बराड़ ने मंगलवार को यहां अरब ट्रैवल मार्ट के दौरान मीडिया से बात करते हए यह बात कही। अरब ट्रैवल मार्ट की शुरुआत नौ मई को हुई थी। उन्होंने कहा कि पर्यटन के लिहाज से पश्चिोम एशिया भारत के प्रोमुख लक्ष्यित बाजारों में एक है।
वायरस के कारण देश में…
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि भारत उन कठिनाइयों को कम करने की कोशिश कर रहा है, जो कोरोना वायरस महामारी के कारण पर्यटकों के लिए पैदा हुई थीं, और जिसने विश्व अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया से बड़ी संख्या में पर्यटक चिकित्सा, खुशहाली, लक्जरी पर्यटन के लिए भारत आते हैं और सरकार मध्य पूर्व के बाजार में भारतीय पर्यटन को समग्र रूप से बढ़ावा दे रही है।’’

Desk Team