ED की ताबड़तोड़ छापेमारी लालू परिवार पर – 600 करोड़ की संपति, 150 करोड़ का घर 4 लाख में खरीदा

Summary :

600 करोड़ की संपति, 150 करोड़ का घर 4 लाख में खरीदा ED ने लगाए आरोप

प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को बताया कि दिल्ली के पॉश इलाके में एक चार मंजिला बंगला पाया गया है, जो एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पंजीकृत है. इसका स्वामित्व और नियंत्रण तेजस्वी यादव और परिवार के पास है. ईडी ने यह भी बताया कि अब तक की जांच में करीब 600 करोड़ रुपये की अपराध की आय के साक्ष्य मिले हैं. 
4 लाख रुपये में खरीदा बंगला, अब कीमत 150 करोड़ 
ED ने राजद प्रमुख लालू यादव के बेटे और बेटियों पर सिलसिलेवार छापेमारी के बाद बड़ा दावा किया है. ED ने कहा कि दिल्ली की पॉश न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में तेजस्वी यादव का चार मंजिला बंगला सिर्फ 4 लाख रुपये में खरीदा गया था और इसकी वर्तमान में बाजार कीमत अब 150 करोड़ रुपये है. एजेंसी ने कहा कि ये संपत्ति एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पंजीकृत है. इसका स्वामित्व और नियंत्रण तेजस्वी यादव और उनके परिवार के पास है.
600 करोड़ रुपये की अपराध 
‘600 करोड़ रुपए आय के साक्ष्य मिले’ एजेंसी ने यादव परिवार के सदस्यों और बेनामीदारों के नाम पर विभिन्न संपत्ति दस्तावेजों और बिक्री दस्तावेजों सहित आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए हैं. ईडी का कहना है कि करीब 600 करोड़ रुपये की अपराध की आय के साक्ष्य मिले हैं. इसमें 350 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां शामिल हैं. विभिन्न बेनामीदारों के माध्यम से 250 करोड़ रुपये के लेनदेन के रूप में पाए गए हैं.

Desk Team