केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को यहां आयकर विभाग के कार्यालय की आधारशिला रखी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस इमारत में बिजली पैदा करने के लिए सौर पैनल लगाए जाएंगे, साथ ही इसमें वर्षा जल संचय करने का भी पूरा तंत्र होगा।
अधिकारी ने बताया कि इमारत में पुनर्चक्रित जल का इस्तेमाल बागवानी आदि कामों में किया जाएगा। इसमें केन्द्रीय वायु शोधन प्रणाली चुंबकीय शोधक और अल्ट्रा वॉयलट किरण स्टेरलाइजेशन युक्त होगी। भवन का निर्माण केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के बेंगलुरु प्रोजेक्ट सर्कल द्वारा किया जाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि इस अत्याधुनिक भवन में प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों के निवारण के लिए एक विशेष जनसंपर्क कार्यालय और करदाताओं के लिए एक प्रतीक्षालय भी होगा। उन्होंने बताया कि इसमें आसान करदाता सेवाएं प्रदान करने के लिए ‘आयकर सेवा केंद्र’ भी होगा।


Download Android App
Download iOS App



