दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने पूर्व जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ राजद्रोह केस चलाने की मंजूरी देने के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने निशाना साधा है।
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने दिल्ली सरकार पर ट्वीट कर कहा “दिल्ली सरकार राजद्रोह कानून की अपनी समझ में केंद्र सरकार से कम बीमार नजर नहीं आती है। कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए दी गई मंजूरी से मैं पूरी तरह से असहमत हूं”।

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ राजद्रोह मामले की जांच करने की मंजूरी दे दी। कन्हैया कुमार ने बिहार से लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था।
JNUSU के अन्य सदस्यों के खिलाफ शिकायत में कुमार पर देशद्रोही नारे लगाने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में उमर खालिद, अनिर्बान, आकिब हुसैन, मुजीब, अमर गुल, बशरत अली और खालिद बसीर पर भी जांच चल रही है।
कुमार और अन्य के खिलाफ 2016 में वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में धारा 124-ए और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। 14 जनवरी 2019 को इस मामले के संबंध में एक आरोप पत्र दायर किया गया था। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



