हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से ही गौतम अडानी का विपक्ष जम कर विरोध कर रहा है अडानी ग्रुप पर आरोप लग रहे हैं कि उनके शेयर गिर चुके है जिसके बाद अमीरों की लिस्ट में कभी नंबर-2 पर रहने वाले अडानी ग्रुप की एक महीने में संपत्ति इतनी गिरी है कि अब वे टॉप- 30 से बाहर हो चुके हैं।
हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से ही इनकी संपत्ति में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट देखी गई है। आपको बात दें फोर्ब्स के रियल टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी 33वें नंबर पर पहुंच चुके हैं। गौतम अडानी की संपत्ति 24 जनवरी से पहले 100 अरब डॉलर से ज्यादा की थी। पर अमेरिका के शॉर्ट सेलिंग फर्म की रिपोर्ट आने के बाद ये संपत्ति तेजी से घटी है। 

गौतम अडानी की दौलत में 1.4 अरब डॉलर की गिरावट
गौतम अडानी की दौलत इतनी घटी है कि मुकेश अंबानी की नेटवर्थ की तुलना में इनकी कुल संपत्ति आधी से भी कम हो चुकी है। फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी की कुल संपत्ति 35.3 अरब डॉलर हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ही इनकी कुल दौलत में 1.4 अरब डॉलर की गिरावट हुई है।
मुकेश अंबानी अडानी से हुए अमीर

वहीं दूसरी ओर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की दौलत शुक्रवार को 628 मिलियन डॉलर बढ़ी है और अब इनकी कुल नेटवर्थ 84.1 अरब डॉलर हो चुकी है। जो गौतम अडानी की कुल संपत्ति से दोगुना से भी ज्यादा है। मुकेश अंबानी अमीरों की लिस्ट में 8 स्थान पर हैं। बड़ी बात ये है कि अडानी जो सबसे अमीर थे वो अंबानी से भी नीचे आ चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



