क्या आपने कभी देखा है चांद का ऐसा निराला रुप, NASA ने तस्वीर शेयर कर लोगों को दिखाया

Summary :

आपको याद होगा कि जब हम बच्चे थे तो कविताएँ पढ़ते समय चंदा रूप के बारे में तरह-तरह की कल्पनाएँ करते थे। यह रोटी के आकार की तरह गोल, लाइट जैसी इसकी चमकीली रोशनी, बर्फ की तरह ठंडा व सफेद और ना जानें क्या-क्या। इसके अलावा, जब हम बच्चे थे, तो हम अक्सर कविताएँ और गीत सुनते थे और बड़े होने पर ऐसी कविताएं भी सुनी है जिनमें चंद्रमा की तुलना शायरों ने अपनी प्रेमिका के सुंदर और खूबसूरत चेहरे से की है। चंद्रमा पर पहुंचने के बाद यह पता चला कि असल में तो चांद इनसे बिल्कुल अलग है।…

आपको याद होगा कि जब हम बच्चे थे तो कविताएँ पढ़ते समय चंदा रूप के बारे में तरह-तरह की कल्पनाएँ करते थे। यह रोटी के आकार की तरह गोल, लाइट जैसी इसकी चमकीली रोशनी, बर्फ की तरह ठंडा व सफेद और ना जानें क्या-क्या। इसके अलावा, जब हम बच्चे थे, तो हम अक्सर कविताएँ और गीत सुनते थे और बड़े होने पर ऐसी कविताएं भी सुनी है जिनमें चंद्रमा की तुलना शायरों ने अपनी प्रेमिका के सुंदर और खूबसूरत चेहरे से की है। चंद्रमा पर पहुंचने के बाद यह पता चला कि असल में तो चांद इनसे बिल्कुल अलग है।

आपकी चांद को लेकर कैसी कल्पना है?

चांद ना तो चिकना है और ना ही गोल, ना ही ये बर्फ के जैसे ठंडा और सफ़ेद है और ना ही किसी शायर की प्रेमिका से इसका चेहरा मिलता है। हमारी सभी उम्मीदों से अलग हट कर नासा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चंद्रमा की एक तस्वीर पोस्ट की। हमारे चंद्रमा की पिछली सैटेलाइट फोटोज के मुकाबले यह तस्वीर काफी अलग है। इसे देखने के बाद ही ये सामने आता है कि आखिर इस पोस्ट पर लोगों के कमेंट इतने दिलचस्प क्यों है?

NASA ने शेयर की चांद की फोटो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NASA (@nasa)

 NASA ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक अनोखे चंद्रमा की तस्वीर शेयर की, जिससे पता चला कि यह कुछ मायनों में शनि ग्रह जैसा दिखता है। अब तक की सबसे अद्भुत तस्वीर में चंद्रमा का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा हैं। नासा ने इस तस्वीर के साथ जो कैप्शन दिया है, उसमें लिखा है, “रैवियोली पास्ता, पियरोगी, एम्पानाडा… आप क्या देख रहे हैं? गलत जवाब न दें।” एक रिपोर्ट के अनुसार, ये तस्वीरें कैसिनी अंतरिक्ष यान से ली गई थीं। वैसे, आपको जानकारी दें कि पैन नाम का यह चंद्रमा शनि ग्रह की परिक्रमा करता है और यह हमारा चांद नहीं है।

1990 में ढूंढा गया था ये चांद

इस पोस्ट के साथ, यह पता चला है कि Pan Moon को 1990 में M.R Showalter ने इसको ढूंढा था, और इसकी तस्वीरें Voyager 2 से ली गई थीं। यह एकमात्र चंद्रमा है जो शनि की परिक्रमा करने के लिए जाना जाता है, और इसे अपने ऑर्बिट का चक्कर पूरा करने में 13.8 घंटे लगते हैं। वे शनि के भीतर के क्षेत्र के चारों ओर घूमता हैं। स्पेस के अनुसार, शनि की परिक्रमा करने वाले लगभग 150 चंद्रमा हैं, जिनमें से 145 चंद्रमा के बारें में साइंटिस्ट को पता हैं।

Khushboo Sharma