आयकर विभाग कथित कर चोरी के सिलसिले में गुरुग्राम और दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प के परिसरों में तलाशी अभियान चला रहा है। ये सर्च ऑपरेशन आज सुबह शुरू हुआ। इसके लिए मंगलवार को आईटी अधिकारियों ने एक टीम बनाई थी। सूत्रों के मुताबिक जांच टीम कुछ दस्तावेज जब्त करने की प्रक्रिया में है। वे लेजर अकाउंटस को स्कैन कर रहे हैं और पिछले तीन से चार वर्षों के विभिन्न लेनदेन से गुजर रहे हैं। यह उस जगह पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज करेंगे जहां वे तलाशी ले रहे हैं।
हीरो मोटोकॉर्प पर लगे कर चोरी के आरोप
फर्म के बिजनेस पार्टनर के संबंध में कंपनी के सीए से पूछताछ की जा सकती है। अभी तक, आईटी विभाग ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। आयकर विभाग के सूत्रों ने कहा कि गुरुग्राम, हरियाणा, दिल्ली और कुछ अन्य स्थानों में मुंजाल के कार्यालयों और आवासीय परिसरों को कवर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों की एक टीम कंपनी और प्रमोटरों के वित्तीय दस्तावेजों और अन्य व्यावसायिक लेनदेन को देख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंजाल के खिलाफ फर्जी खर्च दिखाने के आरोप हैं। कहा जा रहा है कि विभाग को भी दस्तावेजों में कुछ फर्जी खर्चों की जानकारी मिली है। बताते चलें कि हीरो मोटोकॉर्प ने फरवरी में कुल थोक बिक्री में 29 फीसदी की महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज की है। कंपनी के एक बयान के अनुसार, ऑटोमोबाइल कंपनी ने पिछले वर्ष की इसी अवधि में 5,05,467 इकाइयों के मुकाबले 3,58,254 इकाइयों की बिक्री की थी।


Download Android App
Download iOS App



