TMC का विरोध किया तो तुम्हारे हिस्से में सजाए मौत…..,BJP कार्यकर्ता की मौत पर सीएम ममता पर हमलावर हुई पार्टी

Summary :

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीजेपी नेता की लाश फांसी से लटकी हुई मिली। मृतक की पहचान भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल के उपाध्यक्ष अर्जुन चौरसिया (27) के तौर पर हुई..

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीजेपी नेता की लाश फांसी से लटकी हुई मिली। मृतक की पहचान भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल के उपाध्यक्ष अर्जुन चौरसिया (27) के तौर पर हुई है। चितपुर में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रदेश बीजेपी ने पार्टी कार्यकर्ता की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए घटना को हत्या बताया है। इस घटना पर अब बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया का बयान सामने आया है।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी के युवा कार्यकर्ता कि हत्या की जाती 

बीजेपी प्रवक्ता ने ममता सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि ‘जैसा सभी न्यूज चैनल दिखा रहे है पश्चिम बंगाल में बीजेपी के युवा कार्यकर्ता कि हत्या की जाती है फंदे से लटका शव मिलता है उसका कसूर सिर्फ इतना है वो विपक्ष का कार्यकर्ता है। उन्होने कहा कि ममता जी वहां की गृह मंत्री है और वो लोगों के लिए आदर भाव नहीं रखती है। अगर विपक्ष के है तो सजाए मौत मिलती है। अर्जुन चौरसिया को चुनाव के बाद धमकी आ रही थी, टीएमसी के गुंडे दे थे क्यों नहीं सुरक्षा दी गई।’ भाटिया आगे कहते हैं कि ये जो आप भय और अराजकता का माहौल पैदा कर रही है इसका अंत बीजेपी करेगी। हम उसके परिवार के साथ है, ममता गुरुर में है तो जनता सत्ता देती तो उतार भी देती है।
सीएम पर वार करते हुए कहा कि 
ये संयोग नहीं प्रयोग है, गृहमंत्री अमित शाह बंगाल के दौरे पर थे। अर्जुन की जिम्मेदारी थी बाइक रैली की, तो प्रयोग ये किया जाता है संदेश दे रहे है की टीएमसी का विरोध किया तो तुम्हारे हिस्से में सजाए मौत आती है। सबसे ज्यादा दुख की बात है की पुलिस टीएमसी के प्रकोष्ठ की तरह काम करती है। कब तक चलेगा ये। उन्होंने सीएम पर वार करते हुए कहा कि ममता जी आप सीएम है गृह मंत्री है आप चुपी कब तोड़ेंगी। भले वो विपक्ष का था उसको सुरक्षा क्यों नहीं दी।
परिवार को इंसाफ मिले
भाटिया ने मृतक के परिवार को इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि 21 मार्च के बाद इतिहास गवाह है 181 राजनीतिक हिंसा की घटना हुई, कोर्ट ने फटकारा लगाई, सीबीआई जांच हो रही है जिसमे ज्यादातर हत्या और बलात्कार के मामले थे।
 

Desk Team