भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 71 हजार से अधिक नए मामले आए सामने, 314 मरीजों की मौत

Summary :

देश में कोविड-19 के 2,71,202 नये मामले आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,71,22,164 हो गए।

देश में कोविड-19 के 2,71,202 नये मामले आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,71,22,164 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक इनमें कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 7,743 मामले भी शामिल हैं।
देश में पिछले 24 घंटों में ओमीक्रोन के 1,702 नये मामले सामने आए जो अब तक एक दिन में सामने आए मामलों के लिहाज से सर्वाधिक हैं और शनिवार से इसमें 28.17 प्रतिशत की वृद्धि हुई।विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रत्येक नमूने का जीनोम अनुक्रमण (सीक्वेंसिंग) करना संभव नहीं है लेकिन इस बात पर जोर दिया कि वायरस की यह लहर मुख्यत: ओमीक्रोन के कारण ही है।
उपचाराधीन मरीजों की संख्या पिछले 225 दिनों में सर्वाधिक 15,50,377 दर्ज की गई 
मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या पिछले 225 दिनों में सर्वाधिक 15,50,377 दर्ज की गई जबकि 314 मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 4,86,066 हो गई।मंत्रालय के मुताबिक उपचाराधीन मामले संक्रमण के कुल मामलों का 4.18 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 94.51 प्रतिशत हो गई।पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मामलों में 1,32,557 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई।

Desk Team