India Covid Update : पिछले 24 घंटे में आए 15 सौ से कम नए केस, 150 से नीचे रही मृतकों की संख्या

Summary :

पिछले राष्ट्रीय स्तर पर कोविड के नए मामलों में हो रही गिरावट के चलते देश में अब उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 16 हजार 187 रह गई है।

देश में लगातार कम हो रहे कोरोना महामारी के मामलों की खबर राहत देने वाली है। पिछले राष्ट्रीय स्तर पर कोविड के नए मामलों में हो रही गिरावट के चलते देश में अब उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 16 हजार 187 रह गई है। वहीं कोरोना से रिकवर करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में 1 हजार 421 केस दर्ज हुए हैं जिसके बाद संक्रमण के कुल मरीजों की संख्या 4,30,19,453 हो गई है।

विश्व में जारी है कोरोना का कोहराम… 48 करोड़ के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, जानें कितने लोगों की हुई मौत  

149 लोगों की हुaई मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,421 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 149 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर  5,21,004 पर पहुंच गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 16,187 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 554 की कमी दर्ज की गई।

183.20 करोड़ से अधिक दी जा चुकी है टीके की खुराक
मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 0.23 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.27 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अभी तक 78.69 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 6,20,251 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई। देश में अभी तक कुल 4,24,82,262 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 183.20 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

Desk Team