भारत-सिंगापुर की रणनीतिक साझेदारी महामारी के उबरने के बाद समृद्धि में योगदान दे सकती है : पीएम मोदी

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और सिंगापुर के बीच रणनीतिक साझेदारी कोविड-19 से उबरने के बाद स्थिरता और समृद्धि में योगदान दे सकती है। पीएम मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से बातचीत करते हुए यह बात कही

भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इस महामारी के चलते देश और दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं को काफी नुकसान हो रहा है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और सिंगापुर के बीच रणनीतिक साझेदारी कोविड-19 से उबरने के बाद स्थिरता और समृद्धि में योगदान दे सकती है। पीएम मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से बातचीत करते हुए यह बात कही।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा,‘‘प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से कोविड-19 महामारी पर विचारों का आदान-प्रदान किया और सिंगापुर में भारतीय नागरिकों की मदद और देखभाल के लिए उनका आभार जताया।’’उन्होंने कहा कि भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी कोविड-19 से उबरने के बाद स्थिरता और समृद्धि लाने में योगदान दे सकती है।

 
बता दें, भारत समेत पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 2,647,512 तक पहुंच गई है जबकि 184,268 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 719,339 लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं। तो वहीं, दूसरी ओर भारत में कोरोना से संक्रमितो की संख्या बढ़कर 21,700 तक पहुंच गई है जबकि 686 लोगों की जान जा चुकी है और 4,325 लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं। 

Desk Team