भारत की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने कहा है कि वह नवंबर तक पायलटों को पूरी सैलेरी मिलेगी।कोविड महामारी के दौरान विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था और सभी घरेलू एयरलाइन ने कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के बाद कर्मचारियों के वेतन में कटौती की थी।
एयरलाइन के उड़ान संचालन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन आशिम मित्रा ने एक बयान में कहा, ईंधन और विदेशी मुद्रा की लागत निषेधात्मक रहने के बावजूद, हमें उम्मीद है कि हम लाभप्रदता और उच्च विकास की ओर बढ़ना जारी रखेंगे। हमारा उद्देश्य लगातार अपने वेतन और पारिश्रमिक की समीक्षा करना और उन्हें पूर्व-कोविड स्तरों पर बहाल करना है।
जल्द ही लाभदायक विकास के रास्ते पर वापस आना चाहिए
एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह सितंबर से 6 प्रतिशत और वेतन बहाल करेगी, जबकि शेष 6 प्रतिशत नवंबर में किया जाएगा।इंडिगो के सीईओ रोनोजॉय दत्ता द्वारा एक आंतरिक मेल के जरिए मिली जानकारी के अनुसार, अच्छी खबर यह है कि संकट समाप्त होता दिख रहा है, हमारा राजस्व प्रदर्शन मजबूत है और हमें जल्द ही लाभदायक विकास के रास्ते पर वापस आना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, मैं समझता हूं कि हर विभाग की अभी भी अपनी अनूठी चुनौतियां हैं और मैं आपसे अपने विभाग के नेतृत्व के साथ जुड़े रहने का आग्रह करता हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम प्रत्येक मुद्दे को हल करने पर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हम बेहतर बनने के लिए अपनी यात्रा जारी रखें।


Download Android App
Download iOS App



