मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता कमलनाथ ने आज कहा कि तेरह दिसंबर का दिन उनके जीवन में काफी मायने रखता है और कई वर्षों पहले इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने उन्हें जनता को सौंपा था।
श्री कमलनाथ ने यहां रात्रि में कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कई वर्ष पहले आज ही के दिन श्रीमती गांधी छिंदवाड़ आयीं थीं और मुझे जनता को सौंपा था।
सिंधिया और कमलनाथ की तस्वीर शेयर कर बोले राहुल : धैर्य और समय सबसे शक्तिशाली योद्धा
उन्होंने कहा कि वे स्वर्गीय श्रीमती गांधी, संजय गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पद की कभी कोई भूख नहीं रही और न ही कोई मांग रही। मैंने अपना पूरा जीवन बिना किसी पद की भूख के कांग्रेस पार्टी को समर्पित किया है।
इस पद को मील का पत्थर बताते हुए श्री कमलनाथ ने कहा कि अगला समय चुनौती का है। हम सब मिलकर हमारा वचन पत्र पूरा करेंगे। श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता दिवंगत माधवराव सिंधिया के साथ उन्होंने काम किया है। इसलिए इनके समर्थन पर मुझे खुशी है।
श्री कमलनाथ आज रात (13 दिसंबर) ही कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने जाने के साथ ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।


Download Android App
Download iOS App



