साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इस समय बुरे दौर से गुजर रही है। अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को टी20 में मात दी। अब आयरलैंड ने प्रोटियाज को हरा दिया। दोनों टीमों के बीच सोमवार रात को खेला गया तीसरा मैच आयरलैंड ने अपने नाम किया। अबू धाबी में खेले गए इस मैच में आयरलैंड ने 69 रनों से जीत दर्ज कर। हालांकि, साउथ अफ्रीका शुरुआती दो मैच जीत सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका था, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ उसकी ये हार काफी हैरान करने वाली है।
highlights
आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को दी मात
तीसरे वनडे में 69 रनों से हराया
सीरीज पर साउथ अफ्रीका ने 2-1 से किया कब्जा
आयरलैंड के गेंदबाजों के सामने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों की एक न चली। 285 रनों के टारगेट के सामने साउथ अफ्रीका 215 रनों पर ही ढेर हो गई। साउथ अफ्रीका ने शुरुआती दो मैच अपने नाम कर आयरलैंड को पहले ही बैकफुट पर धकेल दिया था।
सस्ते में लौटे बल्लेबाज
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी को देखते हुए आयरलैंड ने जो टारगेट रखा था वो ज्यादा मुश्किल नहीं था। लेकिन आयरलैंड के गेंदबाजों ने उसे शुरू से ही परेशान किया। पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर रियान रिकलटन को मार्क एडेर ने आउट कर दिया। रीजा हैंड्रिक्स एक रन बनाकर ग्राहम हूमे का शिकार बने। 10 के स्कोर तक आते-आते इस मैच में टीम की कप्तानी कर रहे रासी वान डर डुसैं भी आउट हो गए। उन्होंने तीन रन ही बनाए।
साउथ अफ्रीकी पारी का अंत
काइल वैरीयेने और ट्रिस्टन स्टब्स ने कुछ देर तक विकेट पर पैर जमाए, लेकिन दोनों ज्यादा देर तक पारी को संभाल नहीं पाए। काइल 59 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गए। काइल ने 36 गेंदों पर 38 रन बनाए। स्टब्स ने 45 गेंदों पर 20 रन बनाए। जेसन स्मिथ ने टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की और लड़ाई लड़ी। दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला। आंदिले फेहुलक्वायो 28 रन बनाकर आउट हो गए। बोजोर्न फॉर्च्यून 11 रन ही बना सके। जेसन स्मिथ शतक से चूक गए और 91 रनों पर आउट हो गए। उन्होंने 93 गेंदों की पारी में नौ चौके और चार छक्के मारे। वह 209 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। हूमे ने लुंगी एंगिडी को आउट कर साउथ अफ्रीकी पारी का अंत कर दिया। आयरलैंड की तरफ से हूमे ने तीन सफलताएं अर्जित कीं। मार्क एडेर, क्रेग यंग को दो-दो विकेट मिले। फिनोन हैंड और मैथ्यू को एक-एक सफलता मिली।
आयरलैंड बल्लेबाज का दम
इससे पहले आयरलैंड के टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर ने दमदार खेल दिखाया लेकिन निचले क्रम की नाकामी के कारण टीम 300 के पार नहीं जा सकी। एंडी बालबर्नी और कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी की। एंडी 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कुर्टिस कैम्फर 159 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट लिए। उनके बाद कप्तान की पारी का अंत बार्टमान ने कर दिया। पॉल ने 92 गेंदों का सामना कर 88 रन बनाए जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल रहे। हेरी टैक्टर 233 के कुल स्कोर पर वापस लौट लिए और फिर आयरलैंड की बड़े स्कोर की उम्मीद धूमिल हो गई। टकर 26 रन ही बना सके साउथ अफ्रीका की तरफ से लिजार्ड विलियम्स ने चार विकेट लिए। बार्टमैन और आंदिले ने दो-दो विकेट लिए।


Download Android App
Download iOS App







