Israel Air Strike: दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, 10 लोगों की मौत

Summary :

Israel Air Strike: दक्षिणी लेबनान में एक आवासीय इमारत पर शनिवार तड़के इजरायली हवाई हमले में दस लोग मारे गए और तीन विस्थापित सीरियाई घायल हो गए। लेबनान में आधिकारिक और सैन्य सूत्रों से यह जानकारी सामने आई है। Highlights लेबनान पर इजराइल ने किया हवाई हमला हमले में 10 लोगों की मौत अन्य घायल हिजबुल्लाह के महासचिव का इजराइल को धमकी दक्षिणी लेबनान पर Israel की बड़ी कार्रवाई सूत्रों ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि शनिवार की सुबह एक इजरायली युद्धक विमान ने दक्षिणी लेबनान के नबातीह जिले के वादी अल-कफूर में औद्योगिक क्षेत्र के बीच में स्थित आवासीय…

Israel

Israel Air Strike: दक्षिणी लेबनान में एक आवासीय इमारत पर शनिवार तड़के इजरायली हवाई हमले में दस लोग मारे गए और तीन विस्थापित सीरियाई घायल हो गए। लेबनान में आधिकारिक और सैन्य सूत्रों से यह जानकारी सामने आई है।

Highlights

  • लेबनान पर इजराइल ने किया हवाई हमला
  • हमले में 10 लोगों की मौत अन्य घायल
  • हिजबुल्लाह के महासचिव का इजराइल को धमकी

दक्षिणी लेबनान पर Israel की बड़ी कार्रवाई

सूत्रों ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि शनिवार की सुबह एक इजरायली युद्धक विमान ने दक्षिणी लेबनान के नबातीह जिले के वादी अल-कफूर में औद्योगिक क्षेत्र के बीच में स्थित आवासीय इमारत पर दो मिसाइलें दागीं। इस हमले के बाद से वहां पर नागरिक सुरक्षा और इस्लामिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की कई टीमें घर के मलबे को हटाने का काम कर रही है और घायलों को नबातीह के अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है।

Hezbollah vows to retaliate for civilian deaths in Israeli airstrikes on  Lebanon | Lebanon | The Guardian

 

हिजबुल्लाह ने भी Israel पर की थी रॉकेटों की बौछार

सैन्य सूत्रों ने संकेत दिया है कि इजरायली ड्रोन और युद्धक विमानों ने सुबह दक्षिणी लेबनान के चार गांवों और कस्बों पर छापे मारे। इस बीच, इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में सीमा क्षेत्र के पूर्वी, पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में आठ गांवों और कस्बों पर 35 गोले दागे, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा। सूत्रों ने बताया कि 8 अक्टूबर, 2023 को लेबनान-इजरायल सीमा पर तब तनाव बढ़ गया जब लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने इजरायल पर हमास के हमले के साथ एकजुटता दिखाते हुए इजरायल(Israel) की ओर रॉकेटों की बौछार की।

हिजबुल्लाह के महासचिव का इजराइल को धमकी

इसके बाद इजरायल ने दक्षिण-पूर्वी लेबनान की ओर भारी तोपखाने से गोलीबारी कर जवाबी कार्रवाई की। जुलाई में बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में दहिह पर इजरायल के हमले के बाद स्थिति और भी बिगड़ गई, जिसमें हिजबुल्लाह के वरिष्ठ सैन्य कमांडर फ़ौद शोकोर और सात नागरिक मारे गए। हिजबुल्लाह के महासचिव हसन नसरल्लाह ने इसके बाद धमकी दी कि सही समय पर सही जवाब दिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta