Jammu & Kashmir: पुलवामा के शहीद जवानों को PM मोदी और अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

Summary :

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने आज यानी 14 फरवरी के दिन सीआरपीएफ के जवानों पर हमला किया था। बता दें इस हमले में कुल 40 जवान शहीद हो गए थे। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने शहीद जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हमारे वीर नायकों को नमन, जिन्हें हमने इस दिन पुलवामा में खो दिया था। हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। उनका साहस हमें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है।

साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं वर्ष 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में हुए भीषण आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं। देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जवानों का शौर्य और अदम्य साहस हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 के दिन ही चार साल पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था।ये हमला भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों में से एक था। हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि इस हमले के बाद भारत ने कड़े कदम उठाते हुए पुलवामा हमले का बदला लिया। हमारे बहादुर सैनिकों ने इस हमले का जवाब बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में दिया।

Desk Team