Kolkata Doctor Rape Case : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध और बलात्कार पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि देश को, समाज को और सभी राज्य सरकारों को इसे गंभीरता से लेना होगा। साथ ही उन्होंने महिलाओं पर अत्याचार करने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की भी बात कही।
Highlights
. PM Modi Targated Mamata Banerjee
. PM Modi ने लाल किला से Mamata Banerjee को घेरा
. महिला डॉक्टर के Rape पर कह दी बड़ी बात
. राज्य सरकारों को गंभीरता से लेना होगा महिलाओं के खिलाफ अपराध
Kolkata Doctor Rape Case : PM Modi ने Mamata Banerjee को घेरा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिला सुरक्षा पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं आज लाल किले से अपनी पीड़ा व्यक्त करना चाहता हूं। एक समाज के नाते हमें गंभीरता से सोचना होगा कि हमारी माताओं, बहनों, बेटियों के प्रति जो अत्याचार हो रहे हैं, उसके प्रति जन सामान्य का आक्रोश है। इस आक्रोश को मैं महसूस कर रहा हूं। इसको देश को, समाज को, हमारी राज्य सरकारों को गंभीरता से लेना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की जल्द से जल्द जांच हो। राक्षसी कृत्य करने वालों को जल्द से जल्द कड़ी सजा हो, ये समाज में विश्वास पैदा करने के लिए जरूरी है।
Kolkata Doctor Rape Case : इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं पर जब अत्याचार की घटनाएं (बलात्कार की) घटती हैं तो उसकी बहुत चर्चा होती है, मीडिया में छाया रहता है लेकिन जब ऐसे राक्षसी मनोवृत्ति के व्यक्ति को सजा होती है तो, वह खबरों में कहीं नजर नहीं आती, एक कोने में पड़ा रहती है। अब समय की मांग है कि जिसको सजा होती है, उसकी भी व्यापक चर्चा हो ताकि ऐसा पाप करने वालों को भी डर पैदा हो कि यह पाप करने से फांसी पर लटकना पड़ता है। मुझे लगता है कि यह डर पैदा करना बहुत जरूरी है।


Download Android App
Download iOS App




