महाराष्ट्र विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से मराठी को ‘‘शास्त्रीय भाषा’’ का दर्जा देने को कहा है।
विधानसभा में यह प्रस्ताव राज्य सरकार के मराठी भाषा मंत्री सुभाष देसाई ने पेश किया ।
एक पंक्ति के इस प्रस्ताव में केंद्र से आग्रह किया गया है कि वह मराठी को ‘‘शास्त्रीय भाषा’’ घोषित करने का निर्णय करे ।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि मराठी एक प्राचीन भाषा है और दावा किया कि यह संस्कृत से भी पुरानी है ।


Download Android App
Download iOS App



