मानसून सत्र : कांग्रेस के चार सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया , लोकसभा में हुआ जमकर हंगामा

Summary :

संसद में आज मानसून सत्र का छठा दिन हैं। लोकसभा में महंगाई के विरोध में नारेबाजी के बाद कांग्रेस के चार सांसदों को निलंबित कर दिया।

संसद में आज मानसून सत्र का छठा दिन हैं। लोकसभा में महंगाई के विरोध में नारेबाजी के बाद कांग्रेस के चार सांसदों को निलंबित कर दिया। लोकसभा को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। संसद की कार्यवाई को स्थगित करने से पहले अध्यक्ष राजेंद्र अगवाल ने कांग्रेस के चार  सांसदों को हंगामा करने की वजह से नामित किया ,साथ ही नियम 374 के तहत कांग्रेस के चारों सांसदों को सत्र की  शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। 
  
महंगाई  के मुद्दे पर हुआ जोरदार प्रदर्शन 
इससे पहले महंगाई , रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने आज संसद में तख्तियां दिखाई इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें फटकार लगाई ,और सदन की गरिमा को बनाए।  ओम बिरला ने कहा , ये लोकतंत्र का मंदिर है सदन की गरिमा को बनाए सदस्यों की जिम्मेदारी है ,सरकार चर्चा करने को तैयार है।  
सांसदों के निलंबन को लेकर कांग्रेस की तरफ से बयान जारी किया। कांग्रेस ने कहा कि हमारे सांसदों को सस्पेंड करके सरकार उन्हें डराने की कोशिश कर रही है।  कांग्रेस का कहना है कि सरकार उन मुद्दों पर बात करने की कोशिश कर रही है जिसका कोई मतलब नहीं है।  

Desk Team