देशभर में कोरोना महामारी को काबू में करने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। इस बीच सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 107.22 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी हैं।
राज्यों को अब तक टीकों की 12.75 करोड़ से अधिक खुराक हैं
मंत्रालय ने बताया कि राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश के पास टीकों की 12.75 करोड़ से अधिक खुराक हैं, जिनका अभी इस्तेमाल नहीं किया गया है। उसने कहा कि अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए टीकों की उपलब्धता की अग्रिम जानकारी और टीकों की आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करके टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है।
केंद्र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड रोधी टीके मुफ्त उपलब्ध कराकर उनकी सहायता कर रहा है
मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भारत सरकार (नि:शुल्क माध्यम) के जरिए और प्रत्यक्ष राज्य खरीदारी श्रेणी के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीके की कुल 1,07,22,89,365 खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। उसने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड रोधी टीके मुफ्त उपलब्ध कराकर उनकी सहायता कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



