राम मंदिर को लेकर जारी विवाद के बीच मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम लला का मंदिर बनना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया है कि जनवरी में इसकी सुनवाई होगी तो हमें इसका इंतजार करना चाहिए। ‘मैं मंदिर के पक्ष में हूं क्योंकि रामायण में भी अयोध्या में राम जन्मभूमि का उल्लेख है’।
बीजेपी के साथ होने की बात पर अपर्णा यादव ने कहा, ”मैं राम के साथ हूं’। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपर्णा ने कहा कि चाचा शिवपाल यादव की पार्टी से लडूंगी, लेकिन नेताजी के आदेश पर। अपर्णा यादव ने आगे कहा कि मुलायम सिंह जी का आशीर्वाद मुझे प्राप्त है। अपर्णा यादव ने कहा कि शिवपाल यादव के अलग होने से क्या 2019 के चुनाव में असर पड़ेगा।
अयोध्या में राम मंदिर के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाए : RSS ने केंद्र से कहा
पारिवारिक खींचतान के चलते 2017 का चुनाव प्रभावित हुआ था और आगे भी पड़ेगा। बता दें कि समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव के साथ बाराबंकी के देवा शरीफ की दरगाह पर चादर चढ़ाने के बाद बयान दिया था। आदित्य यादव से अपर्णा यादव के मंदिर मुद्दे के बयान के बारे में पुछा गया तो उन्होने कहा कि ये उनका निजी बयान होगा।


Download Android App
Download iOS App



