भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है और गत आठ साल में कृषि बजट में चार गुना वृद्धि की है।
प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में कृषि बजट- भाजपा
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने दावा किया कि मौजूदा सरकार जितना काम किसी अन्य सरकार ने किसानों के लिए नहीं किया है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष किसानों के विरोध की बात करता है, लेकिन मोदी सरकार उनकी समृद्धि पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में कृषि बजट में चार गुना वृद्धि हुई है। अब कृषि बजट 1,33,000 करोड़ रुपये है जबकि वर्ष 2014 में यह महज 33 हजार करोड़ रुपये का होता था।’’ उन्होंने कहा कि देश को वर्ष 2047 में विकसित होने के लिए एकजुट होकर बढ़ना होगा। नड्डा ने कहा, ‘‘ हमें अपने दिमाग में हमारी परंपरा और भारतीय संस्कृति को भी रखनी होगी जो दुनिया में सबसे प्राचीन है।’’ इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पांवटा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका। उनका नहान के चोगन मैदान में भी जनसभा संबोधित करने का कार्यक्रम है।


Download Android App
Download iOS App



