पूरे देश में गैंगस्टर-आतंकी गठजोड़ की कमर तोड़ने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। आतंकवाद-नशीले पदार्थ तस्करों-गैंगस्टर गठजोड़ मामलों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) देशभर में 100 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अभी उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में छापेमारी चल रही है। इन राज्यों में 100 से अधिक स्थानों पर NIA छापेमारी कर रही है। पंजाब में मोगा के अलावा निहाल सिंह वाला तलवंडी भंगेरिया में भी एनआईए की टीम पहुंची है।
कई जगहों पर छापेमारी
NIA ने राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर बुधवार तड़के से परिसरों और संदिग्धों से जुड़े अन्य स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी अभी भी जारी है। एनआईए (NIA) द्वारा पिछले साल दर्ज किए गए तीन अलग-अलग मामलों- आरसी 37, 38, 39/2022/एनआईए/डीएलआई के सिलसिले में छापेमारी की जा रही है।
पंजाब पुलिस मुख्यालय पर हमला करने वाला हुआ गिरफ्तार
मई 2022 में मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमले के एक संदिग्ध दीपक रंगा को इस साल 25 जनवरी को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया था। वह कनाडा स्थित गैंगस्टर से आतंकवादी बने लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा और पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर से आतंकवादी बने हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा का करीबी सहयोगी था।आरपीजी हमले में शामिल होने के अलावा, दीपक हिंसक हत्याओं सहित कई अन्य हिंसक आतंकवादी और आपराधिक अपराधों में शामिल रहा है। वह सक्रिय रूप से रिंडा और लांडा से आतंकी फंड प्राप्त कर रहा था।


Download Android App
Download iOS App



