हाल ही में रिलीज़ हुई ‘ओएमजी 2’ के एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता बनारस त्रिपाठी जी का बिहार के पैतृक गांव बलसंड में निधन हो गया है। जिसकी वजह से एक्टर को घेरा सदमा लगा है। पंकज त्रिपाठी के पिता 98 साल के थे। पंकज के पिता इस उम्र में होने वाली आम बीमारी से जूझ रहे थे। फिलहाल अभी तक पंकज के पिता के निधन का कारण साफ नहीं हुआ है। वहीं, पंकज को पिता के निधन की सुचना मिलते ही वह गोपालगंज के लिए रवाना हो गए है।

पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार ने पिता के निधन को लेकर ऑफिशियली बयान भी दे दी है। बयान में कहा गया है कि, बहुत ही भारी मन से यह पुष्टि करनी पड़ रही है कि पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 99 वर्ष का स्वस्थ जीवन जीया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके करीबी परिवार के बीच किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी इस समय गोपालगंज स्थित अपने गांव के लिए रवाना हो गए है।

आपको बता दें, पंकज त्रिपाठी अपने कई इंटरव्यूज में पिता के साथ बचपन में बिताए लम्हे याद करते हुए भावुक हुए है। पंकज ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके पिता को उनकी अचीवमेंट्स कोई दिलचस्पी नहीं थी। यहां तक की उनको यह भी पता था की पंकज फिल्मी दुनिया में क्या काम करते है। एक्टर ने यह भी बताया की उनके पिता बस एक बार ही मुंबई आए थे और उन्हे बड़े-बड़े घर और बिल्डिंग पसंद नहीं आई थी। पंकज त्रिपाठी ने एक बार यह भी बताया था उनके पिता का मनन था की पंकज पढ़-लिखकर डॉक्टर बने न की एक्टर।


Download Android App
Download iOS App



