प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई को उनकी 124वीं जयंती पर शनिवार को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने देसाई की सिद्धांत आधारित राजनीति को याद किया। मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक संक्षिप्त वीडियो में कहा कि चूंकि पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म 29 फरवरी को हुआ था इसलिए उनकी जयंती हर चार वर्ष में मनाई जाती है।
पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी भाई देसाई को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने हमेशा अनुशासन और सिद्धांतों पर आधारित राजनीति की, जिसके लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। pic.twitter.com/fwKrPTv8zZ
— Narendra Modi (@narendramodi) February 29, 2020
प्रधानमंत्री ने कहा कि देसाई के नाम पर अधिकतम केंद्रीय बजट पेश करने की उपलब्धि दर्ज है। मोदी ने ट्वीट किया, “पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी भाई देसाई को उनकी जयंती पर नमन।” उन्होंने लिखा, “उनकी राजनीति अनुशासन एवं सिद्धांत आधारित थी जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।” गुजरात के बुलसार जिले में 1896 में जन्म देसाई मार्च 1977 से जुलाई 1979 के बीच प्रधानमंत्री रहे थे। जनता पार्टी नेता ने इंदिरा गांधी के बाद प्रधानमंत्री पद संभाला था।


Download Android App
Download iOS App



