भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा (Jagat Prakash Nadda) ने आज (बुधवार) कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में दुनिया के नेताओं में शीर्ष स्थान पर हैं। मार्निंग कन्सल्ट के एक आकलन में, प्रधानमंत्री मोदी को कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में विश्व नेताओं में शीर्ष स्थान दिया गया है।
Our Honble PM @narendramodi leads the world in combating COVID-19. Ensuring safety & security for the Indian people on one hand and lending all necessary support to other nations on the other, he has been ranked number one amongst world leaders in the fight against the pandemic.
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) April 22, 2020
जे पी नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं । एक तरफ भारत के लोगों की सुरक्षा और दूसरी तरफ अन्य देशों को सभी जरूरी समर्थन प्रदान करने के मद्देनजर उन्हें महामारी के खिलाफ लड़ाई में दुनिया के नेताओं में शीर्ष स्थान दिया गया है।’’ कई केंद्रीय मंत्रियों एवं पार्टी के नेताओं ने भी इस बारे में ट्वीट किया और कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरे देश को मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है।


Download Android App
Download iOS App



