PM नरेंद्र मोदी ने दी ईस्टर की शुभकामनाएं, कहा- विशेष अवसर समाज में शांति एवं सद्भाव की भावना को और गहरा करे

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोगों को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह विशेष अवसर समाज में शांति एवं सद्भाव की भावना को और गहरा करे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोगों को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह विशेष अवसर समाज में शांति एवं सद्भाव की भावना को और गहरा करे।
मोदी ने ट्वीट किया, “ईस्टर की शुभकामनाएं! यह विशेष अवसर हमारे समाज में शांति एवं सद्भाव की भावना को और गहरा करे।”उन्होंने लिखा, “यह पर्व लोगों को समाज की सेवा करने और वंचितों को सशक्त बनाने में मदद करने के लिए प्रेरित करे। हम इस दिन प्रभु ईसा मसीह के पवित्र विचारों को याद करते हैं।”

दुनियाभर में ईसाई समुदाय के लोग ईस्टर को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस पर्व को लेकर ऐसी मान्यता है कि गुड फ्राइडे के दिन सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन ईसा मसीह पुनः जीवित हो गए थे।

Desk Team