पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा हुई चूक की घटना के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि, चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है। अमरिंदर ने यहां एक रैली को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से कहा, यदि हमें अपने राज्य को सुरक्षित रखना है और यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखनी है, तो मुझे लगता है कि राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी बनाने वाले अमरिंदर सिंह ने आगामी चुनाव लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन किया है। अमरिंदर ने कहा, हम पाकिस्तान की सीमा से 10 किलोमीटर दूर हैं, जहां कार्यक्रम (फिरोजपुर में) होने वाला था। यदि आप प्रधानमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते तो आप क्या कर सकते हैं? हमें एक मजबूत सरकार की जरूरत है।
पंजाब सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए : सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में कहा कि, कांग्रेस शासित पंजाब की सरकार को देश की जनता से इस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए। सीएम योगी ने मीडिया से कहा, पंजाब के अंदर जो हुआ है, वह राज्य के अंदर व्याप्त अराजकता और दुर्वव्यवस्था का एक जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा, कांग्रेस सदैव इस देश की संवैधानिक व्यवस्थाओं की अवमानना करती रही है। इसका उदाहण एक बार फिर देश ने देखा है । उन्होंने कहा, हमारे लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा के साथ जिस प्रकार की गंभीर चूक पंजाब में हुई है वह अक्षम्य है। यह देश इस प्रकार की किसी भी साजिश को सफल नही होने देगा।
राज्य को अपने भविष्य के बारे में चिंता करने की जरूरत है : बसवराज बोम्मई
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक और उनके काफिले को बाधित किए जाने की घटना की निंदा की और कहा कि, राज्य को अपने भविष्य के बारे में चिंतित होने की जरूरत है। उन्होंने इस घटना को लेकर अपने पंजाब समकक्ष चरणजीत सिंह चन्नी पर भी निशाना साधा। बोम्मई ने एक ट्वीट में कहा, हम पंजाब में सुरक्षा में चूक और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को बाधित करने की निंदा करते हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी का गैर-जिम्मेदाराना बयान भी समान रूप से निंदनीय है, जिन्होंने इसे एक स्वाभाविक घटना कहा है। यदि कानून और व्यवस्था को लेकर आपका ऐसा विचार है तो पंजाब को वास्तव में अपने भविष्य के बारे में चिंता करने की जरूरत है।
We condemn the breach of security and the blockage of our PM @Narendramodi Ji’s road cavalcade in Punjab.
But what’s equally condemnable is the irresponsible statement by the CM @CHARANJITCHANNI who has called it a natural happening. If this is your idea of law and order,
1/2— Basavaraj S Bommai (@BSBommai) January 5, 2022
कांग्रेस की विकास में नहीं बल्कि राजनीति में रूचि है : बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा कहा कि, ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा में ‘सुरक्षा चूक’ गंभीर चिंता का विषय है और उन्होंने इसकी उच्चतम स्तर पर इसकी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यह घटना शर्मसार कर देने वाली बात है और साबित करती है कि उस राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस की विकास में नहीं बल्कि राजनीति में रूचि है। सीएम सरमा ने अपने ट्वीट में कहा कि, प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता करना गंभीर चिंता का विषय है और इसकी उच्चतम स्तर पर जांच की जानी चाहिए। उन्होंने लिखा, यह शर्म की बात है कि हुसैनवाला में शहीद स्माारक की यात्रा के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का काफिला रोका गया।
It’s a matter of shame that Adarniya PM Shri @narendramodi ji’s cavalcade was stopped by protesters on his way to visit the martyr’s memorial at
Hussainiwala, Punjab. Compromising the security of PM is a matter of serious concern & must be enquired at the highest levels.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 5, 2022


Download Android App
Download iOS App



