प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के PM से कहा- हमारी सभ्यता के केंद्र में है गंगा

Summary :

पीएम मोदी ने कहा गंगा हमारी सभ्यता के केंद्र में है,यह हमारी सांस्कृतिक एवं आर्थिक जीवनरेखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से सोमवार को कहा कि गंगा हमारी सभ्यता के केंद्र में है। यह हमारी सांस्कृतिक और आर्थिक जीवन रेखा है। श्रीलंकाई प्रधानमंत्री द्वारा वाराणसी से लौटने पर किये गए पोस्ट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने यह बात कही।


महिंदा राजपक्षे ने वाराणसी की अपनी यात्रा के बारे में एक पोस्ट किया जिसमे उन्होंने नमामि गंगे और पीएम मोदी की प्रशंशा की । राजपक्षे ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वाराणसी से रवाना होने से पहले मुझे पवित्र गंगा नदी जाने का सम्मान प्राप्त हुआ। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमामि गंगे प्रयास की प्रशंसा करता हूं, केवल इसलिए नहीं कि इसका आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है बल्कि इसलिए भी क्योंकि यह करीब 40 फीसदी भारतीय आबादी को समेटे हुए भी है।’’

इसके जवाब में पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ गंगा हमारी सभ्यता के केंद्र में है। यह हमारी सांस्कृतिक एवं आर्थिक जीवनरेखा है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आपने वाराणसी में समय बिताया और गंगा भी गये। अनुभव बड़ा शानदार रहा होगा।’’
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे कार्यक्रम की  शुरुआत 2014 में गंगा को स्वच्छ बनाने और उसके प्रवाह में सुधार लाने के लिए किया था। 

Desk Team