पीटी उषा ने राज्यसभा सांसद के तौर पर ली शपथ, सदन की कार्यवाई 2 बजे तक स्थगित

Summary :

मशहूर धाविका पीटी उषा आज राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगी।संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। एक बार फिर से सदन में हंगामे के आसार हैं।

मशहूर धाविका पीटी उषा आज राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगी।संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। एक बार फिर से सदन में हंगामे के आसार हैं। उच्च सदन में मंगलवार को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर द्वारा पेश किए गए हथियार और उनकी वितरण प्रणाली (गैरकानूनी गतिविधियों का निषेध) अधिनियम, 2005 में संशोधन के लिए विधेयक पर चर्चा होने और पारित किए जाने कीमशहूर धाविका पीटी उषा ने आज  राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। एक बार फिर से सदन में हंगामे के चलते राज्यसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित  की गई । 
विपक्षी दलों का प्रदर्शन  
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने महंगाई और कई जरूरी खाद्य वस्तुओं को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाए जाने के विरोध में आज संसद भवन परिसर में धरना दिया।
उच्च सदन में मंगलवार को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर द्वारा पेश किए गए हथियार और उनकी वितरण प्रणाली (गैरकानूनी गतिविधियों का निषेध) अधिनियम, 2005 में संशोधन के लिए विधेयक पर चर्चा होने और पारित किए जाने की संभावना है।
अग्निपथ, सशस्त्र बलों के लिए नई भर्ती योजना, जीएसटी में बढ़ोतरी
विपक्ष द्वारा जीएसटी दरों में वृद्धि, अग्निपथ, मूल्यवृद्धि और अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग किए जाने की उम्मीद है।विपक्षी सदस्यों ने अग्निपथ, सशस्त्र बलों के लिए नई भर्ती योजना, जीएसटी में बढ़ोतरी, मूल्यवृद्धि और अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिया था। लेकिन व्यवसाय के निलंबन के विरोध के नोटिस को स्वीकार नहीं किया गया। 6 जुलाई को सरकार ने पीटी उषा और तीन अन्य को राज्यसभा के लिए नामित किया।
 
पीटी उषा देशभर में लाखों युवा लड़कियों के लिए एक रोल मॉडल
पीटी उषा केरल के कोझीकोड जिले के एक छोटे से गांव में जन्मी भारत की सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में से एक हैं। पीटी उषा देशभर में उन लाखों युवा लड़कियों के लिए एक रोल मॉडल और प्रेरणा रही हैं, जिन्होंने खेल, विशेष रूप से ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में अपना करियर बनाने का सपना देखा है।भुवनेश्वर कलिता और शक्ति सिंह गोहिल ‘मनोरंजन क्षेत्र में निर्धारितियों के आकलन (डीटी)’ और ‘सीमित ऊंचाई सबवे के निर्माण और उपयोग (एलएचएस)’ पर लोक लेखा समिति (2022-23) की रिपोर्ट रखेंगे।केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और प्रतिमा भौमिक भी अपने विभागों से संबंधित मुद्दों की ओर ध्यान आर्कर्षित करेंगे।

Desk Team