झिझक छोड़ आर्थिक वृद्धि को तेज करने के लिए निवेश करे उद्योग : सीतारमण

Summary :

सीतारमण ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि आज यह स्थिति है कि केवल सरकार के खर्च से आर्थिक वृद्धि में तेजी आ सकती है।’’

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि उद्योग को झिझक छोड़कर देश की आर्थिक वृद्धि में तेजी लाने के लिये निवेश करने की जरूरत है। 
बजट के बाद उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) में परिचर्चा के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार उद्योग के रास्ते को आसान बनाने का काम करेगी और जो भी समस्या होगी, उसे दूर किया जाएगा। 
सीतारमण ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि आज यह स्थिति है कि केवल सरकार के खर्च से आर्थिक वृद्धि में तेजी आ सकती है।’’ सीतारमण ने शनिवार को 2020-21 का बजट पेश किया था। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि उद्योग को जो झिझक है, उससे बाहर आना चाहिए।’’ 

Desk Team