राफेल सौदा : निर्मला सीतारमण ने HAL की अनदेखी से संबंधित आरोपों को बताया गलत

Summary :

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को उन आरोपों को बकवास बताया है जिनमें कहा जा रहा है कि राजग सरकार ने राफेल सौदा मामले में एचएएल को नजरअंदाज कर

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को उन आरोपों को बकवास बताया है जिनमें कहा जा रहा है कि राजग सरकार ने राफेल सौदा मामले में एचएएल को नजरअंदाज कर देश के युवाओं से नौकरियां छीनी हैं।

उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस ही है जिसने सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनी को मजबूत करने का काम नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘‘एचएएल पर बोलने के लिये आप खड़े हुए। ये आप (कांग्रेस) ही हैं जिसने (एचएएल के लिये) कुछ नहीं किया और आप आरोप लगा रहे हैं कि हमने एचएएल को नजरअंदाज कर नौकरियां छीनी हैं…।’’

राजनाथ ने कांग्रेस पर साधा निशाना , कहा – राफेल सौदा मामले में जनता को गुमराह कर रहा है विपक्ष

उन्होंने पूछा कि क्या आपने संप्रग सरकार के दौरान के पहले के राफेल समझौते को पूरा किया? क्या आपने भारतीय वायुसेना और एचएएल का खयाल रखा?
केन्द्रीय मंत्री ने ये बातें अरबों रुपये वाले राफेल लड़ाकू विमान सौदे में एचएएल की ‘‘उपेक्षा’’ को लेकर कांग्रेस द्वारा राजग सरकार को लगातार निशाना बनाए जाने के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में कहीं।

सीतारमण ने संवाददाताओं को बताया कि यह भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार ही है जिसने एचएएल द्वारा निर्मित तेजस लड़ाकू विमान की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिये कई कदम उठाये।

 

Desk Team