कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय महिलाओं को संदेश दिया, ‘‘आप और सफल हों’’।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने महात्मा गांधी के इस कथन को भी ट्विटर पर पोस्ट किया, “अगर सशक्त होने का अभिप्राय नैतिक शक्ति से है तो निर्विवाद रूप से महिलाएं पुरुषों की तुलना में श्रेष्ठ हैं।”
राहुल गांधी ने कहा, “ भारत की सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं। कामना करता हूं कि आप और सफल हों।”
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर क्रिकेटर मिताली राज सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली भारतीय महिलाओं की तस्वीर साझा की।
राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मेरी सभी बहनों को महिला दिवस की शुभकामनाएं। आप खुद को परिभाषित करिए, अपने स्त्रीत्व का उत्सव मनाएं और हमेशा निडर रहें।’’


Download Android App
Download iOS App



