सुरक्षा पर राहुल ने किया केंद्र का घेराव, कहा- सरकार की सामरिक गलतियों की चुकानी होगी भारी कीमत

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि केंद्र सरकार की सामरिक गलतियों की देश को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि केंद्र सरकार की सामरिक गलतियों की देश को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने चीन और पाकिस्तान के संदर्भ में अपने एक बयान तथा सरकार की कुछ टिप्पणियों का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘इस सरकार की सामरिक गलतियों की भारी कीमत देश को चुकानी होगी।’’ राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों के दौरान सीमा पर चीन के साथ तनाव को लेकर सरकार पर लगातार हमले करते रहे हैं। संसद के इस साल के बजट सत्र के पहले चरण के दौरान उन्होंने लोकसभा में आरोप लगाया था कि नरेंद्र मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण चीन और पाकिस्तान एक साथ आ गए हैं।
राहुल ने किया केंद्र कि भाजपा सरकार का घेराव 
वहीं राहुल के हमलों का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा जवाब भी दिया जा रहा है, हालही में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि राजनीतिक दलों को देश की एकता एवं अखंडता को बनाये रखने के साथ ही सुरक्षा के मसले पर दलगत भावना से ऊपर उठकर एक साथ खड़े होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस ,समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर नफरत पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने घृणा की राजनीति को पैदा किया और सपा ने इसे आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम नफरत की राजनीति नहीं करते और न ही जात-पात के आधार पर भेदभाव करते हैं।’’
पाकिस्तान-रूस के बीच संबंध नए समीकरण को दे रहा जन्म 
एक दूसरी खबर में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि चीन के साथ भारत के संबंध बहुत कठिन दौर से गुजर रहे है। उन्होंने एक और खबर पोस्ट की है जिसमे सवाल किया गया कि क्या चीन की मदद से पाकिस्तान रूस में पुल का निर्माण करेगा। इस सवाल पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान हां बोलते हैं और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी की आलोचना करते हैं। इसी में एक और खबर दी गई है जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान और रूस के बीच बढ़ते संबंध वैश्विक स्तर पर नए समीकरण पैदा कर रहे है।

Desk Team