सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने के बाद कांग्रेस पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ गया। और पुरे कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी के आने की खुशी को लेकर ख़ुशी मनाई गयी। जिसके बाद राहुल गांधी को उनकी संसदीय सदस्यता भी वापस मिल गयी। राहुल गांधी की वापसी पर कई नेता गणों ने उनका बेहतरीन स्वागत किया। साथ ही उन्हें अब वो सरकारी बंगला भी मिलने वाला है जो सभी सांसदों को मिलता है। कुछ वक़्त पहले ये खबर आ रही थी की उन्हें 12 तुगलक लेन का बंगला ही दिया जाएगा, जिसमें वो पिछले 19 वर्षों से रह रहे थे। लेकिन अब 12 तुगलक लेन का सरकारी बंगला नहीं बल्कि राहुल गांधी को 7 सफदरजंग का बंगला मिल सकता है।
राहुल गांधी ने की अपने नए घर की तलाश
राहुल गांधी 12 तुगलक लेन की जगह किसी नए बंगले की तलाश में हैं। वो एक नया विकल्प चाहते हैं। दरअसल सीजेएम कोर्ट से मानहानि मामले में राहुल गाँधी को 2 साल की सज़ा सुनाई गयी थी और उस वक़्त उनसे उनका सरकारी बंगला भी छीन लिया गया था। लेकिन हाल ही में SC से राहत मिलने बाद राहुल गाँधी की संसदीय सदस्यता भी बहाल कर दी गयी और उनको सरकारी बंगला भी वापिस किया जा रहा है। लेकिन राहुल गांधी अपने लिए एक नया घर तलाश रहे हैं।
क्या 7 सफदरजंग लेन में रहेंगे राहुल गांधी ?
लोकसभा सचिवालय के इस्टेट ऑफिस ने राहुल गांधी से 8 दिनों के अंदर जवाब माँगा था की उन्हें ये बंगला चाहिए या फिर नहीं। और इसी सिलसिले में राहुल गांधी ने अपने लिए एक नया घर देखा है। हाल ही सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गाँधी और कांग्रेस के महासचिव के साथ दिल्ली के लुटियन जोन मौजूद 7 सफदरजंग लेन में स्तिथ आवास को देखने गए थे। और माना जा रहा है की वो 7 सफदरजंग लेन में स्तिथ आवास को ले सकते हैं। लेकिन इस बात की पुष्टि अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है।


Download Android App
Download iOS App



