नाईटक्लब में मस्ती करते दिखे राहुल गांधी…. वायरल हुआ वीडियो! BJP नेताओं ने साधा जमकर निशाना

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की निजी यात्राएं अक्सर किसी ना किसी कारण सुर्खियों में रहती हैं, अभी भी उनके नेपाल दौरे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की निजी यात्राएं अक्सर किसी ना किसी कारण सुर्खियों में रहती हैं, अभी भी उनके नेपाल दौरे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरसल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी प्रभारी अमित मालवीय ने राहुल गांधी का यह वीडियो शेयर किया जिसमें वह नेपाल के जाने-माने नाईटक्लब में पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि मालवीय के अलावा बीजेपी के कई नेताओं ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो नेपाल में स्थित ‘लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स’ क्लब का है।   
वायरल वीडियो पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया 
भाजपा नेता और प्रवक्ता ने शहजाद पूनावाला ने कहा, राहुल गांधी क्या कर रहे हैं यह उनका पर्सनल मैटर है लेकिन इस वक्त जोधपुर में अशांति फैली है, राजस्थान हिंसा की आग में जल रहा है जहां कांग्रेस की सरकार है और राहुल गांधी चिंता व्यक्त करने की जगह नेपाल में पार्टी कर रहे हैं। 
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा, वेकेशन, पार्टी, हॉलिडे, प्लेजर ट्रिप, प्राइवेट फॉरेन विजिट आदि अब देश के लिए कोई नयी बात नहीं रही है। 
दोस्त की शादी में शामिल होने पहुंचे हैं राहुल गांधी 
आईटी प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि “राहुल गांधी तब भी एक नाइट क्लब में थे जब मुंबई को सीज किया गया था। वह अब भी एक नाइट क्लब में हैं जब उनकी पार्टी गहरे संकट से गुजर रही है।” बता दें कि बिना तारीख वाले वीडियो में राहुल गांधी एक दोस्त के साथ डिम रोशनी में नाइटक्लब में दिख रहे हैं, जिसके बैकग्राउंड में लोग तेज संगीत पर नाच रहे हैं। एक भारतीय मिडिया चैनल को पता चला है कि वीडियो काठमांडू के एक लोकप्रिय नाइट क्लब में शूट किया गया था। राहुल गांधी सोमवार को नेपाल की राजधानी में अपनी पत्रकार मित्र सुम्निमा उदासी की शादी में शामिल होने के लिए मैरियट होटल में थे।

Desk Team