पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए राहुल, बोले-मुझे उनकी बहुत याद आती है

Summary :

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 31वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। आज सुबह से ही कांग्रेस नेता दिल्ली में स्थित राजीव गांधी के समाधि-स्थल ‘वीर भूमि’ पर श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 31वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। आज सुबह से ही कांग्रेस नेता दिल्ली में स्थित राजीव गांधी के समाधि-स्थल ‘वीर भूमि’ पर श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। इस मौके पर राहुल गांधी ने भावुक होते हुए पिता को याद किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘मुझे उनकी बहुत याद आती है’।
राहुल ने ट्वीट में लिखा, ‘मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। वह एक करुणामय और दयालु व्यक्ति थे, और मेरे और प्रियंका के लिए एक अद्भुत पिता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया। मुझे उनकी बहुत याद आती है और हम दोनों ने साथ में जो समय बिताया है, उसे याद करता हूं।


इस मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ‘वीर भूमि’ पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। प्रियंका और सोनिया के आलावा कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और सचिन पायलट ने भी ‘वीर भूमि’ पहुंचकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व पीएम राजीव गांधी को याद किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि’। आपको बता दें कि आतंकवादी संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) ने 21 मई 1991 को एक बम धमाके में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की थी।

Desk Team