राहुल ने मोदी सरकार पर लगाया संगीन आरोप, कहा- केंद्र के गलत फैसलों से हुई 50 लाख लोगों की मौत

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि कोरोना के कारण बड़ी संख्या में हुई मौतों के लिए केंद्र की गलत नीतियां जिम्मेदार है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर एक बार फिर जोरदार हमला बोला। राहुल ने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि कोरोना के कारण बड़ी संख्या में हुई मौतों के लिए केंद्र की गलत नीतियां जिम्मेदार है। राहुल ने कहा कि सरकार कोरोना से निपटने में नाकाम रही, जिसके चलते महामारी की दूसरी लहर में 50 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है। 
राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘सच्चाई, भारत सरकार के गलत निर्णयों के कारण कोविड महामारी की दूसरी लहर में हमारे 50 लाख भाई, बहनों और माता-पिताओं को जान गवानी पड़ है।’’ इससे पहले पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों की मौत नही होने की केंद्र सरकार की दलील को गलत बताया और कहा कि लोगो मौत की मौत की असली वजह सरकार की गलत नीति रही है। 

गौरतलब है कि कोरोना महामारी और उससे जुड़े फैसलों को लेकर राहुल गांधी सरकार को लगातार कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। अपने एक और ट्वीट में उन्होंने कहा, “अपनों को खोने वालों के आँसुओं में सब रिकॉर्ड है।” वहीं इससे पहले उन्होंने कहा था कि सिर्फ़ ऑक्सीजन की ही कमी नहीं थी। संवेदनशीलता व सत्य की भारी कमी- तब भी थी, आज भी है।” 
बता कें मंगलवार को संसद के मानसूत्र सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार पर कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा छुपाने का आरोप लगया। इसका केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने जवाब भी दिया। उन्होंने कोरोना पर राजनीति करने और आंकड़े छिपाने के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि जिन राज्यों में कोविड प्रबंधन की दिशा में बेहतर काम हुआ है, उनकी खुल कर सराहना की गई है और यह नहीं देखा गया कि उन राज्यों में कौन से दल की सरकार है।

Desk Team