तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने हैदराबाद के विकास को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू पर तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अपनी ‘दिमागी हालत’ की जांच कराने की जरूरत है।
राव ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ चंद्रबाबू नायडू कहते हैं कि उन्होंने हैदराबाद का निर्माण कराया। शहर का निर्माण कराने वाले कुली कुतुब शाह (अगर जीवित होते तो यह सुनकर) खुदकुशी कर लेते। क्या चार मीनार भी नायडू ने बनवाई है? ’’
नायडू पर हमला करते हुए तेलंगाना के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ क्या कोई इस तरह से बोल सकता है? मेरे ख्याल से उन्हें जांच करानी चाहिए कि क्या वह मानसिक तौर पर दुरूस्त हैं।’’
करतारपुर की तरह नियंत्रण रेखा, अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते खोले भारत, पाक : फारूक
राव अपनी चुनावी सभाओं में नायडू पर हैदराबाद का निर्माण कराने की बात कहने का आरोप लगा रहे हैं जबकि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का कहना है कि उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उन्होंने तेलंगाना की राजधानी को दुनिया में पहचान दिलाई और साइबराबाद (यहां का आईटी जिला) उनका विचार था।
राज्य में सात दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए टीआरएस अकेले ही मैदान में है जबकि तेदेपा कांग्रेस की अगुवाई वाले पीपल्स फ्रंट का हिस्सा है।
राव ने आगाह किया कि अगर चुनाव में पीपल्स फ्रंट की जीत होती है तो सत्ता केंद्र हैदराबाद की जगह दिल्ली और अमरावती में होगा। अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी है।


Download Android App
Download iOS App



