Virat Kohli और इंडियन फैंस को लेकर Ricky Ponting ने दिया चौंकाने वाला बयान

Summary :

आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर Ricky Ponting हैरान हैं कि भारत में लोग Virat Kohli को राष्ट्रीय टीम में नहीं चुनने के कारण क्यो ढूंढते हैं और उनका कहना है कि यह करिश्माई बल्लेबाज टी20 विश्व कप के लिये उनकी पहली पसंद है। आईपीएल में 14 मैचों में 708 रन बना चुके कोहली जबर्दस्त फॉर्म में हैं लेकिन उनके स्ट्राइक रेट को लेकर लगातार चर्चा हो रही है । HIGHLIGHTS Ricky Ponting ने Virat Kohli को बताया वर्ल्ड कप की पहली पसंद आईपीएल में 14 मैचों में 708 रन बना चुके हैं Virat Kohli Virat Kohli ने अपने बल्ले से दिया…

आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर Ricky Ponting हैरान हैं कि भारत में लोग Virat Kohli को राष्ट्रीय टीम में नहीं चुनने के कारण क्यो ढूंढते हैं और उनका कहना है कि यह करिश्माई बल्लेबाज टी20 विश्व कप के लिये उनकी पहली पसंद है। आईपीएल में 14 मैचों में 708 रन बना चुके कोहली जबर्दस्त फॉर्म में हैं लेकिन उनके स्ट्राइक रेट को लेकर लगातार चर्चा हो रही है ।

HIGHLIGHTS

  • Ricky Ponting ने Virat Kohli को बताया वर्ल्ड कप की पहली पसंद
  • आईपीएल में 14 मैचों में 708 रन बना चुके हैं Virat Kohli
  • Virat Kohli ने अपने बल्ले से दिया अपने आलोचकों को करारा जवाब

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच और आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने कहा ,‘‘ यह बहुत हैरानी भरा है । मुझे लगता है कि भारत में लोग हमेशा उसे राष्ट्रीय टीम में नहीं चुनने के कारण ढूंढते रहते हैं या यह जताने की कोशिश में रहते हैं कि वह टी20 क्रिकेट में बाकियों की तरह बेहतरीन नहीं है ।’’
पोंटिंग का मानना है कि अगले महीने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप में कोहली को कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करना चाहिये क्योंकि बाद में सूर्यकुमार यादव समेत अन्य तेजी से रन बना सकते हैं ।
उन्होंने कहा ,‘‘ सलामी जोड़ी को लेकर चयनकर्ताओं को फैसला लेना है क्योंकि यशस्वी जायसवाल भी टीम में है । जायसवाल के बल्लेबाजी क्रम पर फैसला लेना होगा लेकिन मुझे यकीन है कि पारी का आगाज कोहली और रोहित करेंगे ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ वह शीर्षक्रम में भूमिका बखूबी निभा सकता है । सूर्यकुमार और बाकी बल्लेबाज बाद में तेजी से रन बना सकते हैं ।’’
पोंटिंग ने कहा कि आजकल क्रिकेट में औसत से अधिक तरजीह स्ट्राइक रेट को मिल रही है लेकिन भारतीय टीम के लिये कोहली की उपयोगिता को कमतर नहीं आंका जा सकता ।
उन्होंने कहा ,‘‘ तीन या चार साल पहले टीमें सोचती थी कि शीर्षक्रम पर कोई 80 या 100 रन बना ले , भले ही इसके लिये 60 गेंद खेल जाये । लेकिन अब टीमें चाहती है कि बल्लेबाज 15 गेंद में 40 रन बना जाये । मेरा मानना है कि दबाव के क्षणों में बड़े मैचों में विराट कोहली जैसा क्रिकेटर ही चाहिये ।’’

 

 

 

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.