‘भारत जोड़ो’ यात्रा के दौरान तमिलनाडु में एक ईसाई धर्मगुरु से मुलाकात को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पत्र ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल को हिंदू विरोधी बताते हुए कहा है कि सिर्फ चुनाव के समय ही राहुल गांधी को मंदिर की याद आती है और चुनाव खत्म होने के साथ ही उनका हिंदू विरोधी चेहरा सामने आ जाता है।
बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पादरी के साथ राहुल गांधी की मुलाकत के वीडियों में बोली गई बातों को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस वीडियो के माध्यम से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सच्चाई सबके सामने आ गई है। उन्होने कहा कि ठीक नवरात्र से पहले मां शक्ति और मां भवानी के अपमान के इस वीडियो ने सबके ह्रदय को व्यथित कर दिया है।
राहुल गांधी पर चुनावी हिंदू बनने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ चुनाव के समय पर ही राहुल गांधी को मंदिर जाना होता है और स्वांग रचना होता है। लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद उनका ( राहुल गांधी) असली हिन्दू विरोधी चेहरा सामने आ जाता है जो एक बार फिर से सामने आ गया है।
संबित पात्रा ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि इससे पहले भी कई बार सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने हिंदू धर्म का अपमान किया है- चाहे वो भगवान राम को नकारने का विषय हो या उनके अस्तित्व को लेकर सबूत मांगने का विषय रहा हो और आज उन्होने मां शक्ति का अपमान किया है।
Ye Bharat Jodo Yatra hai? pic.twitter.com/dTE149wv3e
— BJP (@BJP4India) September 10, 2022
वहीं बीजेपी ने भी अपने आधिकारिक अकाउंट से राहुल गांधी के इस विवादित वीडियो को शेयर करते हुए सवाल पूछा है कि, ‘ये भारत जोड़ो यात्रा है?’ इससे पहले भाजपा ने काग्रेस पर धरती के स्वर्ग कश्मीर को तोड़कर नापाक पाक अधिकृत कश्मीर बनाने का भी आरोप लगाया था।
BJP के आरोप पर कांग्रेस का पलटवार
राहुल गांधी के वीडियो को लेकर बीजेपी के आरोप पर पलटवार करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि, बीजेपी की हेट फैक्ट्री एक घटिया ट्वीट वायरल करने का प्रयास कर रही है। ऑडियो में जो कुछ भी रिकॉर्ड किया गया है, उससे इसका कोई संबंध नहीं है। यह बीजेपी का विशिष्ट तुच्छ तरीका है। भारत जोड़ो यात्रा के सफल शुरूआत और लोगों द्वारा मिल रहे समर्थन को देखकर ये हताश हो गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



