संजय कोठारी को शनिवार को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त किया गया है। उन्होंने केंद्रीय सतर्कता के नए आयुक्त के तौर पर अपना कार्यभार संभाला जो हरियाणा कैडर में साल 1978 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले संजय कोठारी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सचिव के तौर पर काम कर रहे थे। विज्ञप्ति द्वारा जारी की गयी जानकारी के अनुसार ‘‘राष्ट्रपति भवन में सुबह साढ़े दस बजे आयोजित एक समारोह में संजय कोठारी ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के तौर पर शपथ ली।’’ विज्ञप्ति में बताया गया कि उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष पद की शपथ ली।
दिल्ली में संक्रमितों का आंकड़ा 2500 के पार, लॉकडाउन बढ़ने या छूट देने को लेकर सत्येंद्र जैन ने कही ये बात

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कोरोना को लेकर पूरी सावधानी बरती गयी। पूरे समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। समारोह में पीएम मोदी ने चेहरे को ढंकने के लिए गमछा पहन रखा था। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, संजय कोठारी समेत मौजूद अन्य लोगों ने मास्क लगा रखा था।


Download Android App
Download iOS App



