शशि थरूर ने कहा- मैंने ‘प्रोफेशनल्स कांग्रेस’ के अध्यक्ष पद से पिछले महीने ही दे दिया इस्तीफा

Summary :

थरूर ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले महीने ही ‘अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस’ (All India Professionals Congress) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने पार्टी के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत के तहत अपने अन्य पद को छोड़ दिया है। आपको बता दे कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर काबिज होने के लिए  यह लड़ाई शशि थरूर (Shashi Tharoor) और मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के बीच है। थरूर ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले महीने ही ‘अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस’ (All India Professionals Congress) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी 30 नवंबर को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा दिया था।
थरूर ने ट्वीट कर कहा …. 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जो सवाल कर रहे हैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैंने प्रोफेशनल्स कांग्रेस (AIPC) अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दिया।’’
नतीजे 19 अक्टूबर को होंगे घोषित 
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। जिनमें केएन त्रिपाठी, शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल थे। हालांकि त्रिपाठी के नामांकन पत्र को खारिज कर दिया गया है। जिसके बाद अब थरूर और खड़गे के बीच यह मुकाबला होना है। यदि इनमें से कोई भी अपना नामांकन वापस नहीं लेता हैं, तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसमें 9,000 से अधिक डेलीगेट मतदान करेंगे और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। 

Desk Team