स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश और केंद्रशासित प्रदेशों के निजी अस्पतालों में अब भी 2,89,47,890 कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिन्हें वैक्सीनेशन अभियान के तहत इस्तेमाल किया जा सकता है। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र अब तक सभी सोर्सेज के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 56,81,14,630 वैक्सीन की खुराक उपलब्ध करवा चुकी है।
वहीं आज सुबह 8 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इसमें से कुल 54,22,75,723 खुराक की खपत हो चुकी है, इन खुराकों में वेस्टेज भी शामिल है। देश भर में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था और 2 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण शुरू किया गया था।
टीकों की खुराकें (15 अगस्त, 2021 तक)
आपूर्ति की गई 56,76,14,390
प्रक्रिया प्रगति में 5,00,240
खपत 54,02,53,875
शेष उपलब्ध 3,03,90,091
वहीं संभावित तीसरी लहर को देखते हुए केंद्र पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार को तेज करने और इसके दायरे का बढ़ाना चाहता है। इसके अलावा देशव्यापी कोविड-19 वैक्सीनेशन का नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून से देश में सभी लोगों को मुफ़्त वैक्सीन देने की घोषणा की थी, जिसके मुताबिक भारत सरकार ने 21 जून से नई वैक्सीन नीति लागू की जिसके तहत केंद्र सरकार वैक्सीन ख़रीद कर राज्य सरकारों को मुहैया करा रही है।


Download Android App
Download iOS App



