गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से पकड़ा, नेता की पत्नी से भी चल रही थी पूछताछ - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से पकड़ा, नेता की पत्नी से भी चल रही थी पूछताछ

गालीबाज नेता यानी की श्रीकांत त्यागी को मेरठ से पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें काफी दिनों से पुलिस पर सवाल उठाए जा रहे थे की क्यों अभी तक पुलिस द्वारा आरोपी पकड़ा नहीं गया है।

गालीबाज नेता यानी की श्रीकांत त्यागी को मेरठ से पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें काफी दिनों से पुलिस पर सवाल उठाए जा रहे थे की क्यों अभी तक पुलिस द्वारा आरोपी पकड़ा नहीं गया है। इसी को लेकर आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। 

श्रीकांत त्यागी पर नोएडा में महिला के साथ बदसलूकी करने का था आरोप 

जानकारी के अनुसार महिला के साथ अभद्रता करने के मामले में फरार आरोपी श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मंगलवार को मेरठ में गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि त्यागी के तीन साथियों को भी पकड़ा गया है। शुक्रवार की शाम से फरार हुए त्यागी ने गौतम बुद्ध नगर जिले की एक अदालत में आत्मसमर्पण से संबंधित एक याचिका दायर की थी। इस मामले में 10 अगस्त को सुनवाई की जाएगी।

 उसके साथ तीन अन्य लोगों को भी पकड़ा गया 

गौरतलब है कि एक महिला ने नोएडा के सेक्टर-93बी में आवासीय सोसायटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए श्रीकांत त्यागी द्वारा कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद त्यागी ने महिला के साथ कथित तौर पर अभ्रद व्यवहार किया और उसे धक्का भी दिया था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही त्यागी फरार था। श्रीकांत त्यागी खुद को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबद्ध बताता है, जबकि पार्टी ने उससे दूरी बनाए रखी है। मामले को लेकर विपक्षी दलों ने भी भाजपा पर निशाना साधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 19 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।