सरकार ने कल से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के सुचारू कामकाज के लिए बुधवार दोपहर को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। विपक्षी दल जहां सरकार को उन मुद्दों से अवगत कराएंगे जिन्हें वे सत्र के दौरान उठाना चाहते हैं, वहीं सरकार ने अपना विधायी एजेंडा भी तैयार कर लिया है। संसद का मानसून सत्र 11 अगस्त तक चलेगा।
संसद सत्र में हंगामे के आसार
संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सभी दलों से सत्र के दौरान विधायी व्यवसाय और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा में योगदान देने का आग्रह किया है।सत्र के दौरान कुल 17 बैठकें होंगी,मानसून सत्र पुराने संसद भवन में शुरू होगा। विपक्षी दलों ने मंगलवार को बेंगलुरु में एकता बैठक की और निर्णय लिया कि समूह को भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन इडिया कहा जाएगा।
पीएम मोदी ने विपक्ष बैठक को लेकर बोला हमला
26 विपक्षी दलों के नेताओं ने दो दिवसीय बेंगलुरु बैठक में भाग लिया, जो पटना में आयोजित पहली बैठक के बाद दूसरी ऐसी बैठक थी। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने भी एक बैठक की जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी अध्यादेश की जगह लेने वाला विधेयक मानसून सत्र के दौरान आने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App



