कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पेट्रोल एवं डीजलों की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या इस मुद्दे पर संसद में चर्चा नहीं होने दी गई क्योंकि अब सरकार ने कह दिया कि पेट्रोलियम उत्पादों के दाम कम नहीं होंगे।
केंद्र सरकार ने संसद में महंगाई पर बहस नहीं होने दी और सत्र खत्म होते ही कह दिया कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं होंगे।
क्या संसद में इसीलिए महंगाई पर बहस नहीं होने दी गई?
क्या पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं होने चाहिए?
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 17, 2021
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र सरकार ने संसद में महंगाई पर चर्चा नहीं होने दी और सत्र खत्म होते ही कह दिया कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं होंगे। संसद में इसीलिए महंगाई पर चर्चा नहीं होने दी गई? क्या पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं होने चाहिए?’’ प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर सर्वेक्षण के लिए यूजर के लिए दो सवाल भी रखे कि ‘क्या दाम कम होना चाहिए या दाम कम नहीं होने चाहिए?’
गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को अब तक के सबसे उच्चस्तर पर पहुंचे पेट्रोल, डीजल के दाम में कमी के लिये उत्पाद शुल्क में कटौती से इनकार करते हुये कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इन ईंधनों पर दी गई भारी सब्सिडी के एवज में किये जा रहे भुगतान के कारण उनके हाथ बंधे हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



