किसान क्रांति के अगले ही दिन मोदी सरकार ने बढ़ाया रबी की फसलों का समर्थन मूल्य

Summary :

सरकार ने रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढाने का फैसला किया है जिसमें गेहूं का एमएसपी में 105 रुपये की वृद्धि कर 1840 रुपये प्रति

सरकार ने रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढाने का फैसला किया है जिसमें गेहूं का एमएसपी में 105 रुपये की वृद्धि कर 1840 रुपये प्रति कि्वंटल निर्धारित किया गया है। सूरजमुखी के एमएसपी में 845 रुपये, मसूर में 225 रुपये, चने में 220 रुपये, सरसों में 200 रुपये तथा जौ के एमएसपी में 30 रुपये प्रति कि्वंटल की वृद्धि की गयी है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल के आर्थक मामलों की समिति की बैठक में रबी फसलों का एमएसपी बढाने के कृषि मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।

2019 चुनाव : आप ‘चाय पे चर्चा’ के माध्यम से ‘आम आदमी’ से जुड़ने की कोशिश में

कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गेहूं की कीमत 1840 रुपये प्रति कि्वंटल, चने की 4620 रुपये,मसूर की 4475 रुपये तथा सरसों की 4200 रुपये प्रति कि्वंटल तय की गयी है।

उन्होंने बताया कि खरीफ और रबी फसलों के एमएसपी में की गयी वृद्धि से किसानों को 62635 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी।

Desk Team