NEET की परीक्षा को लेकर हर तरफ हो रहा हंगामा, कहीं उतारने पड़े इनर वियर तो कहीं उतरे हिजाब !

Summary :

नीट की परीक्षा शुरू होते ही इस बार बवाल भी शुरू हो गए है। आपको बता दें अलग-अलग राज्यों से नीट के पेपर के दौरान हो रही चेकिंग को लेकर विवाद सामने आ रहे है, जिसमें छात्राओं के अपमान की भी बात सामने आई है।

नीट की परीक्षा शुरू होते ही इस बार बवाल भी शुरू हो गए है। आपको बता दें अलग-अलग राज्यों से नीट के पेपर के दौरान हो रही चेकिंग को लेकर विवाद सामने आ रहे है, जिसमें छात्राओं के अपमान की भी बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक परीक्षा में प्रवेश करने से पहले चेकिंग के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है की केरल की एक छात्र से चेकिंग के दौरान इनरवियर उतारने को कहा गया जोकि सरासर गलत है। 
 लगभग 90% छात्राओं को अपने  इनर वियर को उतारना पड़ा 
सूत्रों के अनुसार पिता ने आरोप लगाया है कि ‘मेरी बेटी को बताया गया कि मेटल डिटेक्टर से इनर वियर के हुक का पता चला है, इसलिए उसे इसे उतारना होगा। आगे उन्होंने कहा लगभग 90% छात्राओं को अपने  इनर वियर को उतारना पड़ा और इसे एक स्टोर रूम में रखना पड़ा। यहां तक की  छात्राओं से बुर्का उतारो वरना कैंची से काट देंगे और पेपर भी नहीं देने दिया जाएगा जैसे शब्द भी कहे गए है। 
 परीक्षा किसी सरकारी एजेंसी ने नहीं कराई है -केरल शिक्षा मंत्री 
इसी बीच रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी  के नेता प्रेमचंद्रन ने मंगलवार को कहा केरल में  (नीट) के परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले छात्रा से इनरवियर उतरवाने का मुद्दा लोकसभा में उठाया जाएगा।  वहीं दूसरी और बवाल बढ़ा तो केरल की उच्च शिक्षा मंत्री आर. बिंदु सामने आईं और सफाई देते हुए कहा कि परीक्षा किसी सरकारी एजेंसी ने नहीं कराई है, जो हुआ वो बड़ी चूक है।  

Desk Team